थायरॉइड ग्रंथि का चित्र1️⃣ महिलाओं में थायरॉइड होता क्यों है।
थायरॉइड एक हार्मोन ग्रंथि है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, वजन, पीरियड्स (माहवारी )और एनर्जी को नियंत्रित करती है।
आइए जानते हैं कि महिलाओं में थायराइड होने के मुख्य क्या कारण होते हैं।
महिलाओं में थायरॉइड होने के निम्नलिखित कारण होते हैं।
- हार्मोनल असंतुलन
- ऑटोइम्यून बीमारी
- आयोडीन की कमी
- तनाव होना
- प्रेगनेंसी के बाद होने वाले बदलाव
- परिवार में इतिहास
- चिंता होना
महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के कारण थायरॉइड का जोखिम अधिक होता है।
2️⃣ महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण
हाइपोथायरॉइड (Hormone कम)
- वजन का बढ़ना
- थकान महसूस होना
- बाल का झड़ना
- पीरियड्स अनियमित होना
- सूजन आना
- डिप्रेशन
- त्वचा का सुखना
- ठंड ज़्यादा लगना
हाइपरथायरॉइड (Hormone ज्यादा)
- अचानक वजन का घटना
- दिल की धड़कन तेज होना
- घबराहट होना
- ज्यादा पसीना आना
- नींद की समस्या का होना
- चिंता होना
- नींद की कमी
- चिड़चिड़ापन
महिलाओं में थायरॉइड क्यों ज्यादा होता है?
5️⃣ WHO डेटा क्या कहता है?
World Health Organization के अनुसार दुनिया भर में करोड़ों लोग थायरॉइड की बीमारी से प्रभावित हो रहें हैं।और महिलाओं में थायरॉइड रोग होने की संभावना पुरुषों की तुलना में 5 से 8 गुना अधिक पाई गई है।
आयोडीन की कमी और ऑटोइम्यून कारण (जैसे Hashimoto’s Thyroiditis और Graves’ Disease) भी थायरॉइड रोग के मुख्य कारणों में शामिल हैं।
6️⃣ थायरॉइड को कंट्रोल कैसे करें?
नियमित TSH टेस्ट करवाएं
डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा की सही समय पर लें
आयोडीन युक्त नमक का सेवन का सेवन करें
तनाव कम करें
संतुलित आहार लें
फलों का सेवन करें
रोज कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें
7️⃣ निष्कर्ष (Conclusion)
महिलाओं में थायरॉइड एक सामान्य लेकिन गंभीर हार्मोनल समस्या होती जा रही है इसका विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। समय पर सही जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।
8️⃣ FAQ – महिलाओं में थायरॉइड से जुड़े सामान्य प्रश्न
Q1. क्या थायरॉइड से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं?
हाँ, थायरॉइड हार्मोन असंतुलन से पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं।
Q2. क्या थायरॉइड से गर्भधारण में समस्या उत्पन्न होती है?
यदि कंट्रोल में न हो तो हाँ, लेकिन सही समय पर सही इलाज से ठीक हो सकता है।
Q3. क्या PCOD और थायरॉइड साथ-साथ हो सकते हैं?
हाँ, क्योंकि दोनों हार्मोनल समस्याएँ हैं तो संभावना होती है।
Q4. क्या मेनोपॉज़ (रजोनिवृत्ति) के बाद भी थायरॉइड हो सकता है?
हाँ, 40–50 वर्ष की उम्र के बाद जोखिम बढ़ सकता है।
Q5. क्या थायरॉइड पूरी तरह ठीक हो सकता है?
अधिकतर मामलों में यह दवा से नियंत्रित रहता है।
Medical Disclaimer (अस्वीकरण)
Shrruwrites.blogspot.com पर प्रकाशित सभी जानकारी केवल सामान्य शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है। हमारा उद्देश्य पाठकों को दवाइयों, स्वास्थ्य समस्याओं और उनके सामान्य उपयोग के बारे में सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना है।
मैं एक पंजीकृत फार्मासिस्ट (Registered Pharmacist) हूँ। हालांकि, इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी को किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत चिकित्सकीय सलाह (Medical Advice), निदान (Diagnosis) या उपचार (Treatment) का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।
हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के स्वयं दवा लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
📢 रोज़ाना हेल्थ अपडेट पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel फॉलो करें 👇📲
https://whatsapp.com/channel/0029Vb7CBXl96H4JY8sC7908
Good
ReplyDeleteGood knowledge
DeleteSo beautiful content
ReplyDeleteBadhiya jankari di
ReplyDeleteपुरषो मे थायॅराइड कि समस्या का क्या कारण होता है ?
ReplyDeleteपुरुषों में थायरॉइड की समस्या का मुख्य कारण इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी, आयोडीन असंतुलन,तनाव लेना, गलत खान-पान और पारिवारिक इतिहास भी हो सकता है। अगर थकान, वजन में बदलाव, बाल झड़ना या कमजोरी दिखे तो TSH टेस्ट जरूर कराएं।
Deleteउत्कृष्ट जानकारी
ReplyDelete