Skip to main content

महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण, कारण और इलाज (Hindi Guide)

महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण और हार्मोन असंतुलन का चित्रथायरॉइड ग्रंथि का चित्र


आजकल महिलाओं में थायरॉइड की समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जाती है।
खासकर 20 से 45 वर्ष की महिलाओं में
हार्मोनल बदलाव, तनाव और जीवनशैली में परिवर्तन इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में सरल भाषा में विस्तार से जानेंगे।


1️⃣ महिलाओं में थायरॉइड होता क्यों है।

थायरॉइड एक हार्मोन ग्रंथि है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, वजन, पीरियड्स (माहवारी )और एनर्जी को नियंत्रित करती है।

आइए जानते हैं कि महिलाओं में थायराइड होने के मुख्य क्या कारण होते हैं।

महिलाओं में थायरॉइड होने के निम्नलिखित कारण होते हैं।

  • हार्मोनल असंतुलन
  • ऑटोइम्यून बीमारी
  • आयोडीन की कमी
  • तनाव होना
  • प्रेगनेंसी के बाद होने वाले बदलाव
  • परिवार में इतिहास
  • चिंता होना

महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के कारण थायरॉइड का जोखिम अधिक होता है।


2️⃣ महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण

हाइपोथायरॉइड (Hormone कम)

  • वजन का बढ़ना
  • थकान महसूस होना
  • बाल का झड़ना
  • पीरियड्स अनियमित होना
  • सूजन आना
  • डिप्रेशन
  • त्वचा का सुखना
  • ठंड ज़्यादा लगना


हाइपरथायरॉइड (Hormone ज्यादा)

  • अचानक वजन का घटना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • घबराहट होना
  • ज्यादा पसीना आना
  • नींद की समस्या का होना
  • चिंता होना
  • नींद की कमी
  • चिड़चिड़ापन



महिलाओं में थायरॉइड क्यों ज्यादा होता है?


महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव पुरुषों की तुलना में अधिक होते हैं। यही कारण है कि महिलाओं में थायरॉइड की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
महिलाओं के जीवन में कुछ विशेष चरण ऐसे होते हैं, जब हार्मोन में तेजी से बदलाव होते हैं, जैसे:
• किशोरावस्था (Puberty)
• गर्भावस्था (Pregnancy)
• प्रसव के बाद (Postpartum Period)
• मेनोपॉज़ (Menopause)
इन सभी चरणों में एस्ट्रोजन और अन्य हार्मोन का स्तर बदलता रहता है, जिससे थायरॉइड ग्रंथि प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा तनाव, आयोडीन की कमी, पोषण की कमी और पारिवारिक इतिहास भी थायरॉइड रोग का जोखिम बढ़ाते हैं।



5️⃣ WHO डेटा क्या कहता है?

World Health Organization के अनुसार दुनिया भर में करोड़ों लोग थायरॉइड की बीमारी से प्रभावित हो रहें हैं।और महिलाओं में थायरॉइड रोग होने की संभावना पुरुषों की तुलना में 5 से 8 गुना अधिक पाई गई है।

आयोडीन की कमी और ऑटोइम्यून कारण (जैसे Hashimoto’s Thyroiditis और Graves’ Disease) भी थायरॉइड रोग के मुख्य कारणों में शामिल हैं।


6️⃣ थायरॉइड को कंट्रोल कैसे करें?

नियमित TSH टेस्ट करवाएं 

डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा की सही समय पर लें

आयोडीन युक्त नमक का सेवन का सेवन करें 

तनाव कम करें

संतुलित आहार लें

फलों का सेवन करें 

रोज कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें 


7️⃣ निष्कर्ष (Conclusion)

महिलाओं में थायरॉइड एक सामान्य लेकिन गंभीर हार्मोनल समस्या होती जा रही है इसका विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। समय पर सही जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।


8️⃣ FAQ – महिलाओं में थायरॉइड से जुड़े सामान्य प्रश्न

Q1. क्या थायरॉइड से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं?

हाँ, थायरॉइड हार्मोन असंतुलन से पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं।


Q2. क्या थायरॉइड से गर्भधारण में समस्या उत्पन्न होती है?

यदि कंट्रोल में न हो तो हाँ, लेकिन सही समय पर सही इलाज से ठीक हो सकता है।


Q3. क्या PCOD और थायरॉइड साथ-साथ हो सकते हैं?

हाँ, क्योंकि दोनों हार्मोनल समस्याएँ हैं तो संभावना होती है।


Q4. क्या मेनोपॉज़ (रजोनिवृत्ति) के बाद भी थायरॉइड हो सकता है?

हाँ, 40–50 वर्ष की उम्र के बाद जोखिम बढ़ सकता है।


Q5. क्या थायरॉइड पूरी तरह ठीक हो सकता है?

अधिकतर मामलों में यह दवा से नियंत्रित रहता है।


Medical Disclaimer (अस्वीकरण)

Shrruwrites.blogspot.com पर प्रकाशित सभी जानकारी केवल सामान्य शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है। हमारा उद्देश्य पाठकों को दवाइयों, स्वास्थ्य समस्याओं और उनके सामान्य उपयोग के बारे में सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना है।

मैं एक पंजीकृत फार्मासिस्ट (Registered Pharmacist) हूँ। हालांकि, इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी को किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत चिकित्सकीय सलाह (Medical Advice), निदान (Diagnosis) या उपचार (Treatment) का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के स्वयं दवा लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।


📢 रोज़ाना हेल्थ अपडेट पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel फॉलो करें 👇📲

https://whatsapp.com/channel/0029Vb7CBXl96H4JY8sC7908


Comments

  1. So beautiful content

    ReplyDelete
  2. Badhiya jankari di

    ReplyDelete
  3. पुरषो मे थायॅराइड कि समस्या का क्या कारण होता है ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. पुरुषों में थायरॉइड की समस्या का मुख्य कारण इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी, आयोडीन असंतुलन,तनाव लेना, गलत खान-पान और पारिवारिक इतिहास भी हो सकता है। अगर थकान, वजन में बदलाव, बाल झड़ना या कमजोरी दिखे तो TSH टेस्ट जरूर कराएं।

      Delete
  4. उत्कृष्ट जानकारी

    ReplyDelete

Post a Comment

कृपया अपना कमेंट साझा करें। सवाल या सुझाव हों तो यहाँ लिखें। गलत या स्पैम कमेंट अप्रूव नहीं किए जाएंगे।

Popular posts from this blog

​Dolo 650 Tablet Uses in Hindi: सही डोज़ और सुरक्षा -(2026 Update)

Dolo 650: सिरदर्द और बुखार में तुरंत राहत के लिए। Image Source: Mohamed Hassan (Pixabay) Medically Verified & Expert Authored Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service. क्या आप भी Dolo 650 Tablet को दुनिया की सबसे सेफ दवा मानते हैं? जबकि सच तो ये है कि जिसे हम लोग सबसे सुरक्षित मानते हैं, उसकी एक भी गलत Dose आपके लिवर (Liver) को उम्र भर के लिए Damage कर सकती है। नमस्ते, मैं हूँ Pharmacist Shru। पिछले 7 सालों में, PHC से लेकर बड़े हॉस्पिटल्स तक के अपने करियर में मैंने हज़ारों प्रिस्क्रिप्शन्स देखे हैं। पर एक चीज़ जो मुझे आज भी सबसे ज़्यादा परेशान करती है, वो है लोगों का बिना सोचे-समझे पैरासिटामोल (PCM)...

Vitamin D3 Nano Shot 60k Uses in Hindi (2026): फायदे, सही डोज़ और साइड इफेक्ट्स

सुबह की गुनगुनी धूप: विटामिन D3 का सबसे शुद्ध और प्राकृतिक स्रोत। Image Credit: Freepik Medically Verified & Expert Authored Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service आज के डिजिटल और इनडोर लाइफस्टाइल में 'Sun Vitamin' की कमी एक साइलेंट महामारी बन चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में एक बड़ी आबादी विटामिन डी की गंभीर कमी से जूझ रही है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर होना, पुरानी थकान और इम्यून सिस्टम का गिरना अब आम बात हो गई है। जब शरीर में विटामिन डी का स्तर (Serum levels) 20 ng/mL से नीचे चला जाता है, तब साधारण गोलियां उतनी तेजी से असर नहीं कर पातीं। यहीं काम आता है Vitamin D3 Nano Shot...

PCM 500 vs 650mg: पैरासिटामोल टैबलेट के उपयोग, खुराक और साइड इफेक्ट्स (2026)

सही डोज़ और समय का पालन करना ही सुरक्षित इलाज की असली कुंजी है। Image by Freepik Medically Verified & Expert Authored by Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service नमस्ते, मैं हूँ Pharmacist Shru । अपने 7 साल के मेडिकल और फार्मेसी अनुभव के दौरान मैंने एक चीज़ सबसे ज़्यादा नोटिस की है वो ये है कि बहुत से लोग Paracetamol (PCM) को कैंडी (Candy) की तरह इस्तेमाल करते हैं। चाहे हल्का सा सिरदर्द हो या बदन दर्द, हम बिना सोचे-समझे 500mg या 650mg की गोली खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Paracetamol Tablet का Uses सिर्फ बुखार उतारने तक सीमित नहीं हैं? और सबसे ज़रूरी बात—क्या आपको पता है कि आपकी बॉडी के लिए 500mg सही है या 650mg? अ...