Skip to main content

KFT Test Report Guide 2026: यूरिया और क्रिएटिनिन की नॉर्मल रेंज

KFT Test Report: Normal Range of Urea and Creatinine

डॉक्टर सलाह देते हुए kidney problems and reports | Image by Freepik

Pharmacist Shru - B Pharma Expert

Medically Verified & Expert Authored

Pharmacist ShruBachelor of Pharmacy (B Pharma)

Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience

Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service

 KFT टेस्ट रिपोर्ट क्या है और इसमें क्या-क्या शामिल होता है? (What is KFT Test & Its Components)A Pharmacist Shru Perspective

नमस्कार, मैं हूँ Pharmacist Shru। आज हम एक ऐसे विषय पर चर्चा करेंगे जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है—वो है हमारी किडनी (Kidney Health)

"बतौर Pharmacist, मैंने अक्सर देखा है कि आधी-अधूरी जानकारी मन में डर पैदा करती है, जबकि सही और पूरी जानकारी मन में भरोसा।"

मैंने अनुभव करा है कि जब हम रूटीन चेकअप करवाते हैं, तो डॉक्टर कुछ बेसिक Test लिख देते हैं। जैसा कि मैंने मेरे पिछले लेख में आपसे CBC रिपोर्ट पर चर्चा की थी, वैसे ही किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) हमें बताता है कि हमारा "नेचुरल फिल्ट्रेशन सिस्टम" कितनी अच्छी तरह काम कर रहा है।

एक Registered Pharmacist के तौर पर मेरा सवाल:

क्या आप जानते हैं कि क्या 1.2 या 1.5 का क्रिएटिनिन लेवल वास्तव में चिंता का विषय है? किडनी हमारे शरीर में एक "मास्टर फिल्टर" है, जो रक्त से टॉक्सिन्स निकालने के लिए दिन-रात काम करती है। यदि यह फिल्टर धीमा पड़ता है, तो पूरा मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है।

इस लेख में मेरा लक्ष्य केवल आपको रिपोर्ट पढ़ाना नहीं, बल्कि उसे 2026 की नई मेडिकल गाइडलाइन्स के अनुसार समझना है। हम यूरिया, क्रिएटिनिन और यूरिक एसिड जैसे भारी मेडिकल शब्दों को सरल भाषा में डिकोड करेंगे।

"याद रखें, सही समय पर सही जानकारी ही बीमारी को रोकने का सबसे शक्तिशाली हथियार है।"

Evidence-Based Medicine Pharmacology Insights
मेरा उद्देश्य (INTENT)

मेरा बतौर Pharmacist ये लेख लिखने का उद्देश्य: सही जानकारी, बेहतर स्वास्थ्य

मेरे इस लेख का मकसद आपको मेडिकल रिपोर्ट्स की मुश्किल भाषा से निकाल कर, उन्हें सही मेडिकल गाइडलाइन्स (2026) के हिसाब से समझाना है। एक रजिस्टर्ड फार्मेसिस्ट होने के नाते, मैं चाहती हूँ कि हर मरीज अपनी हेल्थ रिपोर्ट्स को देख कर डरे नहीं, बल्कि उन्हें समझ कर डॉक्टर के साथ सही सवाल-जवाब कर सके। याद रखिये, 

जब आप अपनी सेहत को समझते हैं, तभी आप सही इलाज की दिशा में कदम बढ़ा पाते हैं।

✓ मेडिकल वैरिफाइड
✓ 2026 अपडेटेड डेटा

⚠️ Medical Disclaimer by Pharmacist Shru

यह जानकारी केवल Educational Purpose के लिए है। एक फार्मासिस्ट के तौर पर मैं आपको रिपोर्ट समझा सकती हूँ, लेकिन इलाज और अंतिम फैसला केवल Qualified Doctor ही ले सकता है। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

KFT Report: Symptoms and Stages of Kidney Diseases

इन्फोग्राफिक: Kidney की सेहत और रिपोर्ट के संकेत | Source: Freepik

मैं Pharmacist Shru एक रजिस्टर्ड फार्मेसिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट के नाते आपको KFT रिपोर्ट के उन तकनीकी शब्दों को आसान भाषा में समझाऊँगी जिन्हें देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं।

KFT यानी Kidney Function Test खून (Blood) और पेशाब (Urine) की जांच का एक समूह (Panel) है, जो हमें यह बताता है कि आपकी किडनी शरीर से गंदगी बाहर निकालने का काम सही से कर भी रही है या नहीं। जब भी आप अपनी लैब रिपोर्ट को देखते होगें, तो उसमें आपको ये मुख्य पैरामीटर्स (Parameters) नजर आते होंगे:

  1. सीरम क्रिएटिनिन (Serum Creatinine): यह हमारी मांसपेशियों (Muscles) के टूटने से निकलने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट है। हमारी किडनी इसे खून से छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। ध्यान दें अगर खून में इसकी मात्रा बढ़ रही है, तो यह किडनी की फिल्टर करने की कमजोरी का सबसे बड़ा संकेत है।
  2. ब्लड यूरिया नाइट्रोजन (Blood Urea Nitrogen - BUN): क्या आप जानते हैं कि जब हमारा लिवर(Liver) प्रोटीन को तोड़ता है, तो यूरिया बनता है। BUN Test यह मापता है कि आपके खून में नाइट्रोजन कितनी मात्रा में है। इसका बढ़ जाना Kidney की समस्या या शरीर में पानी की भारी कमी (Dehydration) को दर्शाता है।
  3. यूरिक एसिड (Uric Acid): Uric Acid उन पदार्थों के टूटने से बनता है जिन्हें 'प्यूरीन' कहते हैं। यदि हमारी किडनी इसे बाहर नहीं निकाल पाती, तो इसकी अधिकता से आपको  जोड़ों में दर्द (Gout) या किडनी स्टोन (Kidney Stones) की समस्या हो सकती है।
  4. इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes): इसमें मुख्य रूप से सोडियम (Sodium), पोटेशियम (Potassium) और क्लोराइड (Chloride) शामिल हैं। हमारी किडनी किडनी इनका बैलेंस बनाए रखती है ताकि आपका ब्लड प्रेशर और शरीर के सेल्स सही काम कर सके।
  5. एल्ब्यूमिन-क्रिएटिनिन रेशियो (Albumin-Creatinine Ratio - ACR): क्या आप जानते हैं कि यह एक प्रकार के पेशाब की जांच है। अगर पेशाब में एल्ब्यूमिन (एक प्रकार का प्रोटीन) लीक हो रहा है, तो इसका मतलब है कि किडनी के फिल्टर डैमेज हो रहे हैं।
  6. जीएफआर (eGFR - Estimated Glomerular Filtration Rate):  मैं आपको बताती हूं कि eGFR आपकी रिपोर्ट का सबसे महत्वपूर्ण नंबर है। यह आपको बताता है कि आपकी किडनी प्रति मिनट कितना खून साफ कर रही है। इसे आप किडनी का 'स्कोर कार्ड' या उसकी कार्यक्षमता (Filtering Capacity) भी कह सकते हैं।

Pharmacist Shru की प्रो-टिप: बतौर Pharmacist मैंने देखा है कि अक्सर लोग रिपोर्ट में सिर्फ 'High' देखते हैं, और अपने मन में ये भ्रम पाल लेते हैं कि उनकी किडनी फेल हो गई है,लेकिन आप यह ध्यान रखें कि यूरिया और क्रिएटिनिन का बढ़ना हमेशा किडनी फेलियर नहीं होता। कभी-कभी यह भारी एक्सरसाइज, ज्यादा प्रोटीन डाइट या कुछ खास दवाइयों के कारण भी हो सकता है। इसीलिए पूरी रिपोर्ट को एक साथ समझना जरूरी है।

🚨 KFT रिपोर्ट कैसे पढ़ें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड (How to Read Your KFT Report)

मैंने अक्सर देखा है कि मरीज लैब से रिपोर्ट मिलते ही सबसे पहले 'High' या 'Low' के निशान ढूंढने लगते हैं। लेकिन बतौर Pharmacist Shru मैं आपको बता दूं कि, रिपोर्ट को सही से पढ़ने के लिए आपको इन 4 स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए:

  1. 'Observed Value' बनाम 'Reference Range' को देखें: आपकी रिपोर्ट में Observed Value आपका रिजल्ट है, जबकि Reference Range वह पैमाना है जिसके भीतर आपका रिजल्ट होना चाहिए। अगर आपका नंबर इस रेंज के बाहर है, तभी वह चिंता का विषय है।
  2. क्रिएटिनिन (Creatinine) पर सबसे पहले गौर करें: किडनी की सेहत के लिए सबसे भरोसेमंद पैरामीटर यही है। अगर यह 1.3 mg/dL से अधिक है, तो इसका मतलब है कि किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। (याद रखें: पुरुषों और महिलाओं के लिए यह रेंज थोड़ी अलग होती है)।
  3. Urea और Creatinine का संबंध समझें: अगर केवल यूरिया (Urea) बढ़ा हुआ है और क्रिएटिनिन नॉर्मल है, तो यह अक्सर पानी की कमी (Dehydration) या हाई-प्रोटीन डाइट के कारण होता है। लेकिन अगर दोनों बढ़े हुए हैं, तो यह किडनी के लिए रेड सिग्नल (Red Signal) है।
  4. eGFR नंबर को डिकोड करें: आजकल की रिपोर्ट्स में 'eGFR' दिया होता है।
    • 90 या उससे ज्यादा: Kidney एकदम स्वस्थ है।
    • 60 से 89: किडनी में हल्का खिंचाव या शुरुआती बदलाव।
    • 15 से कम: किडनी फेलियर की गंभीर स्थिति।

Pharmacist Shru की विशेष सलाह: कृपया ध्यान रखें सिर्फ एक रिपोर्ट के आधार पर खुद कोई फैसला न लें। क्यूंकि किडनी की रिपोर्ट पर उम्र, वजन और चल रही दवाइयों का भी असर पड़ता है। अपनी  रिपोर्ट लेकर हमेशा अपने डॉक्टर या नेफ्रोलॉजिस्ट (Kidney Specialist) से परामर्श अवश्य करें।

KFT Normal Range Chart: 2026 Updated

(Source: AIIMS & National Kidney Foundation Guidelines)

जांच का नाम (Test Name) नॉर्मल रेंज (Normal Range) इकाई (Unit)
Serum Creatinine (Adult Male) 0.74 — 1.35 mg/dL
Serum Creatinine (Adult Female) 0.59 — 1.04 mg/dL
Blood Urea 15 — 45 mg/dL
BUN (Urea Nitrogen) 07 — 20 mg/dL
eGFR (Kidney Health Score) > 90 mL/min

उम्र और लिंग के अनुसार क्रिएटिनिन नॉर्मल रेंज

Pharmacist Shru Special Data (Based on 2026 Clinical Updates)

उम्र (Age Group) पुरुष (Male Range) महिला (Female Range)
18 — 40 वर्ष 0.70 — 1.30 mg/dL 0.60 — 1.10 mg/dL
41 — 60 वर्ष 0.80 — 1.35 mg/dL 0.70 — 1.20 mg/dL
60+ वर्ष (Elderly) 0.90 — 1.40 mg/dL 0.80 — 1.30 mg/dL

Pharmacist Shru Tips: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, किडनी के फिल्टर करने की गति थोड़ी कम हो जाती है, इसलिए बुजुर्गों में हल्का बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन हमेशा 'बीमारी' नहीं माना जाता। इसे समझने के लिए eGFR का उपयोग करें।

Must Read!

KFT Test रिपोर्ट समझने में होने वाली 3 बड़ी गलतियाँ

मैंने अक्सर अपने क्लिनिक पर देखा है कि बहुत से मरीज रिपोर्ट देखते ही तनाव में आ जाते हैं। मेरे ( Pharmacist Shru) क्लिनिकल अनुभव के अनुसार, रिपोर्ट पढ़ते समय ये 3 गलतियाँ आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं, जबकि असल में आपकी किडनी पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हो सकती है:

1. सिर्फ 'High' वैल्यू देखकर घबरा जाना (Context is Key)

कृपया ध्यान दें अगर आपकी यूरिया या क्रिएटिनिन वैल्यू थोड़ी सी ऊपर (Borderline High) है, तो यह जरूरी नहीं कि आपकी किडनी खराब है। 2026 की नई गाइडलाइन्स के अनुसार, शरीर में पानी की कमी (Dehydration), हाल ही में हुआ बुखार, या इंटेंस वर्कआउट से भी ये आंकड़े अस्थाई रूप से बढ़ जाते हैं।

Pharmacist Shru Tip: रिपोर्ट के 'High' मार्क से न डरें। 2026 की गाइडलाइन्स मानती हैं कि तनाव, निर्जलीकरण या जिम वर्कआउट भी अस्थाई रूप से नंबर्स बढ़ा सकते हैं। Context is everything!

2. मसल्स और डाइट को नजरअंदाज करना (The Muscle -Meat Paradox )

आजकल की  "Gen Z" अपनी Fitness को  लेकर बहुत ही जागरूक है, लेकिन कभी - कभी ये जागरूकता रिर्पोट में भ्रम पैदा कर देती है इसका कारण ये है कि जो लोग जिम जाते हैं, वो Whey Protein या Creatine Supplements लेते हैं, जिससे उनका Serum Creatinine लेवल सामान्य व्यक्ति से अधिक आ सकता है। तो घबराएं नहीं क्योंकि यह 'मसल्स ब्रेकडाउन' का नतीजा है, किडनी की बीमारी का नहीं।


Pharmacist Shru Advice

एक फार्मासिस्ट के तौर पर मेरा आपको सुझाव है: कि अगर आप एक फिटनेस फ्रीक (Gen Z) हैं, तो अपनी रिपोर्ट को केवल नंबर्स के आधार पर जज न करें। आपकी मसल्स का मेटाबॉलिज्म आपके किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) को प्रभावित कर सकता है, जो पूरी तरह सामान्य (Normal) हो सकता है।"

3. 'Trend' के बजाय 'Single Report' पर फैसला लेना

क्या आप जानते हैं कि किडनी फंक्शन की सटीक जांच के लिए 'Series of Tests' जरूरी हैं। यदि आपकी वैल्यू पिछली रिपोर्ट से लगातार बढ़ती जा रही है, तभी वह चिंता का विषय है। एक अकेली रिपोर्ट पर भरोसा करने के बजाय डॉक्टर हमेशा दूसरी रिपोर्ट का सुझाव देते हैं। आइए इसे मैं आपको सरल भाषा में समझाती हूं -

आपकी एक अकेली Report सिर्फ एक स्नैपशॉट' है हो सकता हो कि जिस दिन अपने टेस्ट करवाया हो ,उस दिन आप तनाव में हो या अपने पानी कम पिया हो , हमारे डॉक्टर हमेशा ट्रेंड (Trend) देखते हैं, इसका मतलब की पिछले 3 से 6 महीनों में आपकी रिपोर्ट्स का ग्राफ ऊपर जा रहा है या  नीचे जा रहा है या फिर वो स्थिर है । ध्यान रखें कि अगर Value लगातार बढ़ रही है तो फिर वो किडनी डैमेज की और इशारा रही है।

Pharmacist Shru की सलाह: रिपोर्ट में कुछ भी असामान्य दिखने पर इंटरनेट पर 'सेल्फ-डायग्नोसिस' न करें। एक क्वालिफाइड नेफ्रोलॉजिस्ट (Kidney Specialist) ही आपकी उम्र और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर सही जानकारी दे सकता है।

💊क्रिएटिनिन और यूरिया बढ़ने के मुख्य कारण (Main Causes of High Levels)

एक Pharmacist के तौर पर जब मैं मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री चेक करती हूँ, तो अक्सर किडनी की समस्या के पीछे ये 4 बड़े कारण सामने आते हैं:

1. दबे पांव आने वाली बीमारियाँ (Diabetes & BP)

क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर किडनी की फिल्टरिंग यूनिट्स को धीरे-धीरे डैमेज कर देते हैं। एक रजिस्टर्ड फार्मेसिस्ट के तौर पर मैंने यह देखा है कि जब यह बीमारियां मैनेज नहीं होती हैं ,तो इसका सीधा असर हमारे किडनी फंक्शन पर पड़ता है।

2.  🍭Candy नहीं है पेनकिलर (Painkillers): दर्द दबाने की भारी कीमत    बतौर Pharmacist मैंने फॉर्मेसी काउंटर पे देखा है लोग पैन किलर को Candy की तरह मांगते हैं लेकिन सच तो ये है कि दवाईयां आपके दर्द तो दबा देती हैं पर किडनी तक पहुंचने वाली खून की सप्लाई को भी धीमा कर देती याद रखें कि हैं  NSAIDs (जैसे Diclofenac, Ibuprofen) का बिना डॉक्टरी सलाह के लंबे समय तक उपयोग किडनी के लिए 'जहर' जैसा काम कर सकता है।
PHARMACIST SHRU REVEALS
{एक फार्मासिस्ट के तौर पर मेरी आपको सलाह है—हर 'दर्द' का इलाज 'गोली' नहीं, कभी-कभी सिर्फ आराम और सही हाइड्रेशन (पानी) भी दवा जैसा काम करता है।बेवजह दवाइयां खाने से बेहतर है अपने शरीर को रिकवर होने का समय दें। }

 

3. निर्जलीकरण और आहार (Dehydration & Diet)

जब मैं Pharmacy काउंटर पर मरीजों की फाइल चेक करती हूं तो अक्सर Dehydration और Diet का एक डरावना सच सामने आ जाता है अक्सर बहुत से युवा अपनी बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन तो दबाकर (Excessive) ले लेते हैं लेकिन अपनी किडनी की 'फिल्टरिंग क्षमता' को पूरी तरह भुला देते हैं एक फार्मेसिस्ट के तौर पर मैं आपसे हमेशा कहूंगी कि - Protein आपके शरीर को बनता जरूर है लेकिन उस प्रोटीन का सारा  'वेस्ट' ( Urea &Creatinine) किडनी को ही साफ करना पड़ता है ध्यान दें अगर आप साथ में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं तो आप अपनी किडनी को बिना ब्रेक के पहाड़ पर गाड़ी चढ़ाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Note -

 ध्यान रखें कि पानी की कमी और बहुत अधिक प्रोटीन सप्लीमेंट का बोझ किडनी की सफाई प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

4. किडनी इन्फेक्शन या स्टोन (UTI & Stone )                                                 अक्सर मेरी फार्मेसी में जब मरीज Antibiotics लेने आते हैं , तो मैं ये नोटिस करती हूँ कि UTI या Stone को सिर्फ दर्द की सामान्य समस्या मान कर नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन दरअसल ,पेशाब के रास्ते में कोई भी रुकावट (जैसे स्टोन ) या इन्फेक्शन, किड़नी के लिए एक 'बैक - प्रेशर' की तरह काम करता है इससे किडनी का फिल्टरिंग सिस्टम धीमा पड़ जाता है आपकी Report क्रिएटिनिन लेवल अचानक उछल जाता है, घबराएं नहीं यह किडनी फेलियर नहीं बल्कि एक Temporary  Blockage है घबराएं नहीं ये किडनी फेलियर नहीं है जिसे सही समय पर सही इलाज से ठीक किया जा सकता है।

Pharmacist Shru का Tips: मेरी सलाह है कि जिम जाने वाले युवा जो 'Creatine' लेते हैं, उन्हें अपनी रिपोर्ट देखने से पहले यह समझना चाहिए कि सप्लीमेंट के दौरान क्रिएटिनिन का हल्का बढ़ना सामान्य हो सकता है, बशर्ते eGFR नॉर्मल हो।

🚨eGFR लेवल: जानिए आपकी किडनी कितने प्रतिशत काम कर रही है?

एक Pharmacist होने के नाते मैं आपको बताना चाहती हूँ कि सिर्फ क्रिएटिनिन को देखना काफी नहीं है। आपकी किडनी की असली हालत eGFR (Estimated Glomerular Filtration Rate) से पता चलती है। यह बताता है कि आपकी किडनी कितनी तेजी से खून साफ कर रही है।

स्टेज (Stage) eGFR स्कोर मतलब (Meaning)
Stage 1 90 या ज्यादा किडनी एकदम स्वस्थ है।
Stage 2 60 से 89 हल्का डैमेज (चिंता की बात नहीं, पर सावधानी जरूरी)।
Stage 3 30 से 59 किडनी की कार्यक्षमता काफी कम हो गई है।
Stage 4 15 से 29 गंभीर डैमेज (डॉक्टर से तुरंत इलाज की जरूरत)।
Stage 5 15 से कम किडनी फेलियर (डायलिसिस या ट्रांसप्लांट की स्थिति)।

Pharmacist Shru की टिप: अगर आपका क्रिएटिनिन नॉर्मल है लेकिन eGFR कम आ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। eGFR आपकी उम्र और लिंग के आधार पर आपकी किडनी की "असली उम्र" बताता है।

💡 मेरी विशेष सलाह (Expert Note)

एक फार्मासिस्ट के तौर पर मैं आपको बताना चाहती हूँ कि 40 की उम्र के बाद हर साल हमारे eGFR में लगभग 1% की प्राकृतिक गिरावट आ सकती है।

इसलिए घबराएँ नहीं! अपनी रिपोर्ट समझते समय हमेशा उसे अपने पुराने टेस्ट रिकॉर्ड्स से मैच करें ताकि आप किडनी की सही स्थिति जान सकें।

 🔴 क्रिएटिनिन और यूरिया बढ़ने के शुरुआती लक्षण (Early Warning Signs)

किडनी को 'Silent Organ' कहा जाता है क्योंकि यह डैमेज होने पर भी बहुत देर तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं देती। लेकिन एक Pharmacist के तौर पर मैं आपको कुछ ऐसे 'Red Flags' बता रही हूँ जिन्हें पहचानकर आप गंभीर स्थिति से बच सकते हैं:

  • 1. शरीर में सूजन (Swelling/Edema): सुबह उठने पर आंखों के नीचे भारीपन या पैरों के टखनों में ऐसी सूजन जिसमें दबाने पर गड्ढा बन जाए।
  • 2. पेशाब के रंग और मात्रा में बदलाव: पेशाब का बहुत कम आना, रंग का गहरा पीला (Dark Yellow/Cola Colored) होना, या उसमें असामान्य झाग (Foamy Urine) दिखना।
  • 3. टॉक्सिन्स के कारण थकान: जब किडनी खून साफ नहीं कर पाती, तो शरीर में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे बिना काम किए भी हर समय भारी थकान महसूस होती है।
  • 4. भूख में कमी और उल्टी जैसा महसूस होना: खून में यूरिया बढ़ने से जी मिचलाना (Nausea) और खाने का स्वाद कड़वा या धातु जैसा (Metallic Taste) लगना एक सामान्य लक्षण है।
💎

किडनी स्टोन की समस्या है?

क्या 5mm की पथरी बिना ऑपरेशन निकल सकती है? जानिए सही दवा और घरेलू उपाय।

पूरी गाइड यहाँ पढ़ें →

⚠️Pharmacist Shru की सावधानी: अगर आपको इन लक्षणों के साथ पीठ में एक तरफ तेज़ दर्द हो रहा है, तो यह 'किडनी इन्फेक्शन' या 'स्टोन' हो सकता है। इसे कभी भी सामान्य कमजोरी समझकर टालें नहीं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

🥗किडनी को स्वस्थ रखने के 7 प्राकृतिक उपाय

Water and antioxidant-rich berries for kidney health

Kidney के लिए हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी | Credits: Lisa (Pexels) & Unsplash

Pharmacist Shru के ये नियम आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे:

Pharmacist Shru का नज़रिया: दवाइयों से पहले प्रकृति हमें ठीक होने का मौका देती है। किडनी की 'नेचुरल सर्विसिंग' के लिए ये 7 उपाय मेरी पहली पसंद हैं:

1. पानी का सही गणित:

सिर्फ प्यास लगने पर पानी न पिएं। दिन भर में 2.5 से 3 लीटर पानी किडनी के नेफ्रोंस (Filters) को खुला रखता है। एक फार्मासिस्ट के तौर पर मैं इसे 'लिक्विड डिटॉक्स' मानती हूँ।

2. नमक और 'हिडन सोडियम' पर लगाम:

नमक सिर्फ ऊपर से ही नहीं, बल्कि पैकेट बंद खाने (Chips, Pickles) से भी कम करें। यह किडनी के नाजुक फिल्टरों पर 'Mechanical Pressure' को कम करता है।

3. नींबू पानी (Natural Citrate):

नींबू का रस कैल्शियम क्रिस्टल्स को आपस में जुड़ने नहीं देता, जिससे स्टोन बनने का खतरा कम होता है। इसे मैं किडनी का 'बॉडीगार्ड' कहती हूँ।

4. धनिए का पानी:

धनिए के बीज या पत्तियों का पानी एक शक्तिशाली 'Natural Diuretic' है। यह पेशाब के जरिए किडनी में जमा भारी धातुओं (Heavy Metals) को बाहर निकालने में मदद करता है।

5. अदरक और हल्दी का कॉम्बो:

इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स किडनी के सेल्स को सूजन (Inflammation) से बचाते हैं। यह किडनी के 'Filter Guard' की तरह काम करते हैं।

6. सेब और बेरीज (Anti-Oxidants):

सेब में पेक्टिन होता है जो किडनी डैमेज के जोखिम को कम करता है। बेरीज किडनी को 'Oxidative Stress' से बचाती हैं।

7. नारियल पानी (Purest Electrolytes):

अगर आपको किडनी का कोई क्रॉनिक रोग (CKD) नहीं है, तो नारियल पानी आपके इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने का सबसे शुद्ध और प्राकृतिक तरीका है।

🥗

यूरिक एसिड बढ़ने से परेशान हैं?

जानिए यूरिक एसिड कम करने वाली बेस्ट डाइट और घरेलू नुस्खे।

डाइट चार्ट यहाँ देखें →

Pharmacist Shru टिप: साल में एक बार KFT टेस्ट जरूर करवाएं। जल्दी पता चलना ही किडनी सुरक्षा की कुंजी है।

🔴अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या क्रिएटिनिन को पानी पीकर कम किया जा सकता है?

अगर क्रिएटिनिन डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की वजह से बढ़ा है, तो सही मात्रा में पानी पीने से यह नॉर्मल हो सकता है। लेकिन अगर किडनी डैमेज है, तो सिर्फ पानी पीने से इसे कम नहीं किया जा सकता, इसके लिए डॉक्टरी इलाज जरूरी है।

Q2. क्रिएटिनिन लेवल कितना होने पर डायलिसिस की जरूरत होती है?

सिर्फ क्रिएटिनिन से डायलिसिस तय नहीं होता, लेकिन आमतौर पर जब eGFR 15 से कम हो जाता है और क्रिएटिनिन 8-10 mg/dL से ऊपर चला जाता है, तब डॉक्टर डायलिसिस की सलाह देते हैं।

Q3. क्या जिम सप्लीमेंट्स (Whey Protein) से क्रिएटिनिन बढ़ता है?

हाँ, हाई प्रोटीन डाइट और क्रिएटिन सप्लीमेंट्स से खून में क्रिएटिनिन का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है। इसे 'किडनी की बीमारी' नहीं, बल्कि डाइट का असर माना जाता है, बशर्ते आपका eGFR नॉर्मल हो।

Q4. किडनी खराब होने का सबसे पहला लक्षण क्या है?

सबसे शुरुआती लक्षण पैरों और आंखों के नीचे सूजन (Edema) और पेशाब में झाग आना है। इसे 'साइलेंट वार्निंग' माना जाता है।

Q5. ब्लड यूरिया बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

यूरिया बढ़ने पर लो-प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए। हरी सब्जियां, फल (सेब, पपीता) और कम नमक वाला खाना फायदेमंद होता है। रेड मीट और दालों का सेवन कम कर दें।

Q6. क्या तनाव (Stress) से भी किडनी पर असर पड़ता है?

बिल्कुल! अत्यधिक तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। चूंकि किडनी में बहुत पतली रक्त कोशिकाएं होती हैं, हाई बीपी उन्हें डैमेज कर देता है, जिससे किडनी फंक्शन बिगड़ जाता है।

Q7. KFT टेस्ट कितनी बार करवाना चाहिए?

एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार, लेकिन डायबिटीज या हाई बीपी के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर हर 3 से 6 महीने में KFT करवाना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) की रिपोर्ट आपके स्वास्थ्य का आईना है। एक Pharmacist के तौर पर मेरा यही सुझाव है कि रिपोर्ट में मामूली बदलाव देखकर घबराएं नहीं, बल्कि उसके पीछे के सही कारण (जैसे डाइट या डिहाइड्रेशन) को समझें। 2026 की इस भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अपनी किडनी का ख्याल रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही सटीक जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग "Shruwrites" के साथ जुड़े रहें:

विजिट करें: ://blogspot.com

PS

About Pharmacist Shru

नमस्ते, मैं हूँ Pharmacist Shru। मैंने यह लेख इसलिए लिखा है क्योंकि अक्सर क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर मैं मरीजों को अपनी KFT रिपोर्ट के भारी-भरकम शब्दों और 'High-Low' वैल्यूज को देखकर डरते हुए देखती हूँ।

मेरा उद्देश्य Shruwrites के माध्यम से आपको सही और सरल जानकारी देना है, ताकि आप अपनी रिपोर्ट खुद समझ सकें और छोटी-मोटी गड़बड़ी होने पर घबराने के बजाय सही कदम उठा सकें। आपकी सेहत और सही जागरूकता ही मेरी असली कामयाबी है।

मेरी सलाह (Medical Disclaimer) जरूरी सूचना


नमस्कार, मैं Pharmacist Shru हूँ। मेरे इस लेख का उद्देश्य आपको चिकित्सा रिपोर्टों के बारे में जानकारी देना है। मैंने यह जानकारी चिकित्सा मानकों और 2026 के नवीनतम दिशानिर्देशों के आधार पर दी है, फिर भी मैं आपको दृढ़तापूर्वक सलाह देती हूँ कि अपनी रिपोर्ट के आधार पर कोई भी निर्णय लेने या स्वयं उपचार शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें। आपकी उम्र, लिंग और चिकित्सा इतिहास के आधार पर प्रयोगशाला के परिणाम भिन्न हो सकते हैं, इसलिए यह लेख व्यक्तिगत चिकित्सा परीक्षण का विकल्प नहीं है।
— आपकी  मित्र और health guide, Pharmacist Shru (Shruwrites)
🏠

क्या आपको ये जानकारी पसंद आयी ?

स्वास्थ्य, प्रयोगशाला रिपोर्ट और दवाओं के बारे में अधिक सटीक जानकारी के लिए, मेरे ब्लॉग,  Shruwrites पर नियमित रूप से आते रहें।आपका एक क्लिक आपको बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जा सकता है

Visit Shruwrites Home Page 🚀

Click Here: ://blogspot.com

💧

"Healthy kidneys, healthy life!"

Wishing You a Healthy Life & Speedy Recovery! ✨

🌿

STAY AWARE • STAY HEALTHY

Shruwrites | ://blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

​Dolo 650 Tablet Uses in Hindi: सही डोज़ और सुरक्षा -(2026 Update)

Dolo 650: सिरदर्द और बुखार में तुरंत राहत के लिए। Image Source: Mohamed Hassan (Pixabay) Medically Verified & Expert Authored Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service. क्या आप भी Dolo 650 Tablet को दुनिया की सबसे सेफ दवा मानते हैं? जबकि सच तो ये है कि जिसे हम लोग सबसे सुरक्षित मानते हैं, उसकी एक भी गलत Dose आपके लिवर (Liver) को उम्र भर के लिए Damage कर सकती है। नमस्ते, मैं हूँ Pharmacist Shru। पिछले 7 सालों में, PHC से लेकर बड़े हॉस्पिटल्स तक के अपने करियर में मैंने हज़ारों प्रिस्क्रिप्शन्स देखे हैं। पर एक चीज़ जो मुझे आज भी सबसे ज़्यादा परेशान करती है, वो है लोगों का बिना सोचे-समझे पैरासिटामोल (PCM)...

Vitamin D3 Nano Shot 60k Uses in Hindi (2026): फायदे, सही डोज़ और साइड इफेक्ट्स

सुबह की गुनगुनी धूप: विटामिन D3 का सबसे शुद्ध और प्राकृतिक स्रोत। Image Credit: Freepik Medically Verified & Expert Authored Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service आज के डिजिटल और इनडोर लाइफस्टाइल में 'Sun Vitamin' की कमी एक साइलेंट महामारी बन चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में एक बड़ी आबादी विटामिन डी की गंभीर कमी से जूझ रही है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर होना, पुरानी थकान और इम्यून सिस्टम का गिरना अब आम बात हो गई है। जब शरीर में विटामिन डी का स्तर (Serum levels) 20 ng/mL से नीचे चला जाता है, तब साधारण गोलियां उतनी तेजी से असर नहीं कर पातीं। यहीं काम आता है Vitamin D3 Nano Shot...

PCM 500 vs 650mg: पैरासिटामोल टैबलेट के उपयोग, खुराक और साइड इफेक्ट्स (2026)

सही डोज़ और समय का पालन करना ही सुरक्षित इलाज की असली कुंजी है। Image by Freepik Medically Verified & Expert Authored by Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service नमस्ते, मैं हूँ Pharmacist Shru । अपने 7 साल के मेडिकल और फार्मेसी अनुभव के दौरान मैंने एक चीज़ सबसे ज़्यादा नोटिस की है वो ये है कि बहुत से लोग Paracetamol (PCM) को कैंडी (Candy) की तरह इस्तेमाल करते हैं। चाहे हल्का सा सिरदर्द हो या बदन दर्द, हम बिना सोचे-समझे 500mg या 650mg की गोली खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Paracetamol Tablet का Uses सिर्फ बुखार उतारने तक सीमित नहीं हैं? और सबसे ज़रूरी बात—क्या आपको पता है कि आपकी बॉडी के लिए 500mg सही है या 650mg? अ...