Skip to main content

डेंगू बुखार 2026: लक्षण, प्लेटलेट काउंट कितना होना चाहिए, इलाज और बचाव


डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर इंसान की त्वचा पर
एडीज मच्छर के काटने से फैलता है डेंगू बुखार

🦟 डेंगू क्या है?

Dengue fever (डेंगू बुखार) एक गंभीर वायरल बीमारी है जो एडीज (Aedes) मच्छर के काटने से फैलती है। आमतौर पे यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है तथा अधिकतर दिन के समय काटता है। बरसात के मौसम में डेंगू के मामले और तेजी से बढ़ जाते हैं।

भारत में हर साल मानसून के दौरान में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इसलिए डेंगू के लक्षण 2026 को समय पर पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी है।


🔥 डेंगू के शुरुआती लक्षण

डेंगू के लक्षण आमतौर पर मच्छर के काटने के 4–10 दिन बाद दिखाई देते हैं:

अचानक तेज बुखार (104°F तक)

तेज सिर दर्द होना 

आंखों के पीछे दर्द होना

मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होना

उल्टी लगना

मतली महसूस होना 

त्वचा पर लाल चकत्ते (रैश)

अत्यधिक कमजोरी लगना 

इसी कारण इसे “ब्रेकबोन फीवर” भी कहा जाता है। 


डेंगू बुखार के लक्षण जैसे तेज बुखार और सिर दर्द
डेंगू बुखार के लक्षण जैसे तेज बुखार, सिर दर्द और कमजोरी


⚠️ गंभीर डेंगू (Severe Dengue) के चेतावनी संकेत

यदि निम्न लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

पेट में तेज दर्द होना

लगातार उल्टी होना 

नाक या मसूड़ों से खून आना

सांस लेने में दिक्कत होना

अत्यधिक कमजोरी या बेचैनी महसूस होना

यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है और अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है


सामान्य वायरल फीवर और डेंगू में फर्क समझना जरूरी है। वायरल फीवर के लक्षण और इलाज के बारे में पढ़ें।वायरल फीवर के लक्षण और इलाज जानें


🩸 डेंगू में प्लेटलेट काउंट

सामान्य प्लेटलेट काउंट: 1.5 से 4 लाख

अगर प्लेटलेट्स 1 लाख से नीचे आ जाए तो सावधानी बरतनी जरूरी है।

प्लेटलेट्स 50,000 से कम होने पर ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है।

डेंगू में प्लेटलेट गिरने का कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है।


🧪 डेंगू की जांच कैसे होती है?

NS1 एंटीजन टेस्ट (पहले 5 दिन में)

IgM और IgG एंटीबॉडी टेस्ट

CBC (पूर्ण रक्त जांच)


💊 डेंगू में कौन सी दवा लें?

बुखार के लिए केवल Paracetamol (पैरासिटामोल / पीसीएम) लेना सुरक्षित माना जाता है।

डेंगू में Paracetamol (पैरासिटामोल ) का सही उपयोग, खुराक और सावधानियों की पूरी जानकारी के लिए Paracetamol की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

https://shruinfohub5.blogspot.com/2026/02/paracetamol-tablet-uses-in-hindi.html


⚠️ Ibuprofen (इबूप्रोफेन) या अन्य "दर्द निवारक दवाएं”

 लेने से बचें क्योंकि इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।


🥗 डेंगू में क्या खाएं?

नारियल पानी

ORS

कीवी,

 पपीता

हल्का और सुपाच्य भोजन

ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें 


🏠 घर में डेंगू से बचाव के उपाय

1️⃣ पानी जमा न होने दें

कूलर का पानी हर 2–3 दिन में बदलें

गमलों की प्लेट साफ रखें

टंकी और बाल्टी को ढककर रखें

2️⃣ मच्छरदानी का उपयोग करें

सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें,खासकर बच्चों के लिए।

3️⃣ पूरी बाजू के कपड़े पहनें

हल्के रंग के और पूरी बाजू के कपड़े पहनने से मच्छरों के काटने का खतरा कम होता है।

4️⃣ मच्छर भगाने वाले उत्पाद

मच्छर कॉइल

लिक्विड वेपराइज़र

रिपेलेंट क्रीम के उपयोग करे


🌧 बरसात के मौसम में विशेष सावधानी

बरसात में पानी जमा होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसलिए:

अपनी छत और आसपास का पानी साफ करें

पुराने टायर, डिब्बे और बोतलें हटाएं 

आसपास की नालियों को साफ रखें


👶 बच्चों को डेंगू से कैसे बचाएं?

स्कूल जाते समय फुल स्लीव कपड़े पहनाएं

बाहर खेलते समय रिपेलेंट का उपयोग करें

घर में और घर के आस -पास साफ-सफाई रखें


🧴 क्या डेंगू का टीका उपलब्ध है?

कुछ देशों में डेंगू वैक्सीन उपलब्ध है, लेकिन इसका उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह से ही किया जाता है। भारत में डेंगू से बचाव का मुख्य तरीका मच्छरों से बचाव है।


🌍 आधिकारिक जानकारी (External Links)

डेंगू से संबंधित विस्तृत और आधिकारिक जानकारी के लिए:

World Health Organization (विश्व स्वास्थ्य संगठन)

 की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

National Center for Vector Borne Diseases Control (भारत सरकार) की आधिकारिक 

 वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध है।

इन स्रोतों से आपको डेंगू की गाइडलाइन और रोकथाम के आधिकारिक निर्देश मिल सकते हैं।

 

निष्कर्ष

डेंगू एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। साफ-सफाई, मच्छर नियंत्रण और जागरूकता ही डेंगू से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।


❓ FAQ – डेंगू से जुड़े सामान्य प्रश्न

1. डेंगू कितने दिन में ठीक होता है?

आमतौर पर 7–10 दिन में सुधार हो जाता है।

2. क्या डेंगू दोबारा हो सकता है?

हाँ, अलग स्ट्रेन से दोबारा हो सकता है।

3. क्या डेंगू में दूध पी सकते हैं?

हाँ, हल्का और पौष्टिक आहार ले सकते हैं।

4. प्लेटलेट कब खतरनाक स्तर पर पहुंचता है?

50,000 से नीचे आने पर गंभीर स्थिति हो सकती है।


चिकित्सकीय अस्वीकरण (Medical Disclaimer)

Shrruwrites.blogspot.com पर प्रकाशित सभी जानकारी केवल सामान्य शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है। हमारा उद्देश्य पाठकों को दवाइयों, स्वास्थ्य समस्याओं और उनके सामान्य उपयोग के बारे में सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना है।

मैं एक पंजीकृत फार्मासिस्ट (Registered Pharmacist) हूँ। हालांकि, इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी को किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत चिकित्सकीय सलाह (Medical Advice), निदान (Diagnosis) या उपचार (Treatment) का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के स्वयं दवा लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Comments

Post a Comment

कृपया अपना कमेंट साझा करें। सवाल या सुझाव हों तो यहाँ लिखें। गलत या स्पैम कमेंट अप्रूव नहीं किए जाएंगे।

Popular posts from this blog

​Dolo 650 Tablet Uses in Hindi: सही डोज़ और सुरक्षा -(2026 Update)

Dolo 650: सिरदर्द और बुखार में तुरंत राहत के लिए। Image Source: Mohamed Hassan (Pixabay) Medically Verified & Expert Authored Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service. क्या आप भी Dolo 650 Tablet को दुनिया की सबसे सेफ दवा मानते हैं? जबकि सच तो ये है कि जिसे हम लोग सबसे सुरक्षित मानते हैं, उसकी एक भी गलत Dose आपके लिवर (Liver) को उम्र भर के लिए Damage कर सकती है। नमस्ते, मैं हूँ Pharmacist Shru। पिछले 7 सालों में, PHC से लेकर बड़े हॉस्पिटल्स तक के अपने करियर में मैंने हज़ारों प्रिस्क्रिप्शन्स देखे हैं। पर एक चीज़ जो मुझे आज भी सबसे ज़्यादा परेशान करती है, वो है लोगों का बिना सोचे-समझे पैरासिटामोल (PCM)...

Vitamin D3 Nano Shot 60k Uses in Hindi (2026): फायदे, सही डोज़ और साइड इफेक्ट्स

सुबह की गुनगुनी धूप: विटामिन D3 का सबसे शुद्ध और प्राकृतिक स्रोत। Image Credit: Freepik Medically Verified & Expert Authored Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service आज के डिजिटल और इनडोर लाइफस्टाइल में 'Sun Vitamin' की कमी एक साइलेंट महामारी बन चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में एक बड़ी आबादी विटामिन डी की गंभीर कमी से जूझ रही है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर होना, पुरानी थकान और इम्यून सिस्टम का गिरना अब आम बात हो गई है। जब शरीर में विटामिन डी का स्तर (Serum levels) 20 ng/mL से नीचे चला जाता है, तब साधारण गोलियां उतनी तेजी से असर नहीं कर पातीं। यहीं काम आता है Vitamin D3 Nano Shot...

PCM 500 vs 650mg: पैरासिटामोल टैबलेट के उपयोग, खुराक और साइड इफेक्ट्स (2026)

सही डोज़ और समय का पालन करना ही सुरक्षित इलाज की असली कुंजी है। Image by Freepik Medically Verified & Expert Authored by Pharmacist Shru Bachelor of Pharmacy (B Pharma) Registered Pharmacist | 7+ Years of Clinical & Retail Experience Expertise: Patient Counseling | Retail Pharmacy | Drug Safety | Hospital Admin | Govt PHC Service नमस्ते, मैं हूँ Pharmacist Shru । अपने 7 साल के मेडिकल और फार्मेसी अनुभव के दौरान मैंने एक चीज़ सबसे ज़्यादा नोटिस की है वो ये है कि बहुत से लोग Paracetamol (PCM) को कैंडी (Candy) की तरह इस्तेमाल करते हैं। चाहे हल्का सा सिरदर्द हो या बदन दर्द, हम बिना सोचे-समझे 500mg या 650mg की गोली खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Paracetamol Tablet का Uses सिर्फ बुखार उतारने तक सीमित नहीं हैं? और सबसे ज़रूरी बात—क्या आपको पता है कि आपकी बॉडी के लिए 500mg सही है या 650mg? अ...